टाटानगर से पुरी के लिए जल्द शुरू होगी सीधी ट्रेन
1 min read
जमशेदपुर: टाटानगर के यात्रियों को जल्द पुरी के लिए सीधी ट्रेन की सौगात मिल सकती है। रेलवे बोर्ड ने पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस (18411/18412) को मंजूरी दी है। ट्रेन टाटानगर, रायरंगपुर और बादामपहाड़ होते हुए प्रतिदिन चलेगी। 27 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रायरंगपुर दौरे के दौरान इसके उद्घाटन की संभावना है। इससे कोल्हान के यात्रियों को पुरी, भुवनेश्वर और कटक जाने में सुविधा होगी।