मुरुप में दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले मां दुर्गा के भक्त
1 min read
सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के मुरुप गांव में विजयादशमी के बाद एकादशी पर सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा निभाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर आस्था प्रकट की, जबकि कुछ भक्तों ने कंटीली झाड़ियों पर लेटकर अनुष्ठान किया। मां पाउड़ी और मां अग्नि कुमारी की पूजा-अर्चना के बाद आयोजित इस अनुष्ठान को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मन्नत पूरी होती है। यह परंपरा आज भी क्षेत्र की धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति को जीवंत बनाए हुए है।