बर्मामाइंस में माता-पिता से बिछड़े दो मासूम बच्चे, पूजा कमेटी के पास सुरक्षित
1 min read
जमशेदपुर: बर्मामाइंस स्थित बिहारी पूजा पंडाल के पास करीब 4-5 साल के दो छोटे बच्चे मिले हैं, जो अपने माता-पिता से बिछड़ गए हैं। बच्चों के अनुसार, वे चंडीगढ़ से अपने मामा के घर घूमने आए थे। फिलहाल दोनों बच्चे पूजा कमेटी के पास सुरक्षित हैं।
पूजा कमेटी ने लोगों से बच्चों के परिजनों तक सूचना पहुंचाने के लिए खबर को अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की है। बच्चों के माता-पिता या परिजन नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।