केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार को आएंगी जमशेदपुर
जमशेदपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार को जमशेदपुर दौरे पर रहेंगी। दोपहर करीब 1 बजे जमशेदपुर परिसदन पहुंचकर वे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगी। इसके बाद वे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगी। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।