मानगो में बंद घर से 13.5 लाख की चोरी, गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर
जमशेदपुर : जमशेदपुर , के मानगो स्थित एमजीएम थाना क्षेत्र की हिल व्यू कॉलोनी में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 12 लाख रुपये के गहने और डेढ़ लाख रुपये नकद की चोरी कर ली। अनुपम ओझा महानवमी की रात करीब 12:30 बजे सपरिवार दुर्गा पूजा घूमने गए थे। सुबह 4:30 बजे लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारी से गहने व नकदी गायब थे। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को दी गई। विकास सिंह ने जिला प्रशासन से मामले का जल्द उद्भेदन कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की।