March 28, 2024

NEWS TEL

NEWS

सिखों ने बिना अनुमति निकाली ट्रैक्टर रैली, साकची से डिमना तक यातायत हुआ बाधित


जमशेदपुर
दिल्ली में किसानों आंदोलन के समर्थन में जमशेदपुर में भी सिख समुदाय के साथ ही दूसरे राजनीतिक दलों के लोग भी आंदोलन कर रहे हैं। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में आंदोलनरत किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। ठीक उसी तर्ज पर आज जमशेदपुर में भी सिख समुदाय के लोगों ने ट्रैक्टर रैली निकाल कृषि कानूनों का विरोध जताया। दिल्ली में तो किसानों ने अनुमति लेकर रैली निकाली, लेकिन जमशेदपुर में जो रैली निकली, इसकी भनक किसी को नहीं थी। गणतंत्र दिवस के मौके पर सिखों ने बिना अनुमति अचानक ही ट्रैक्टर रैली निकाल जिला प्रशासन औऱ पुलिस के लिए अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न कर दी।
सिख समुदाय के लोग ट्रैक्टर लेकर सड़क पर उतर गए। साकची आम बगान से दर्जनों ट्रैक्टर पर सवार सिख साकची कालीमाटी रोड सहित अन्य सड़कों पर आ गए। इतना ही नहीं युवाओं ने बाइक रैली भी निकाली। इससे यातायत बुरी तरह प्रभावित हो गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर इस तरह की हरकत से पूरी पुलिस महकमा विधि व्यवस्था को संभालने में लग गया। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट भी मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं था। साकची आम बगान से निकली रैली बालीगुमा मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान पूरे रास्ते पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।


मानगो गुरूद्वारा के भगवान सिंह ने कहा कि किसानों के काले कानून के खिलाफ रैली निकाली गई। लोग कह रहे हैं किसान नहीं आतंकवादी है, ऐेसे में हम उन्हें बता रहे हैं कि वे आतंकवादी नहीं है। आज के दिन जुलूस निकालने के सवाल पर कहा कि आज सरकार का नहीं गणतंत्र हैं, गण का दिन है, इसलिए आज रैली निकाली
सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट ने कहा कि इस तरह की रैली की अनुमति नहीं दी जाती। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
इस दौरान डॉ. अझय कुमार, आनंद बिहारी दुबे, सरदार शैलेन्द्र सिंह, गुरमुख सिंह मुखे सहित अन्य उपस्थित थे।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.