साप्ताहिक जनता दरबार में गूंजीं जन समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
1 min read
सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं। जनता दरबार में कांड्रा मुख्य मार्ग पर जर्जर विद्युत तारों को बदलने, सड़क अतिक्रमण, नालियों के गंदे पानी से जनजीवन प्रभावित होने, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की लंबित द्वितीय किस्त, नीमडीह व खरसावां प्रखंड के लैम्प्स में धान विक्रय के बाद लंबित बायोमेट्रिक व ऑनलाइन प्रविष्टि, शहीद पार्क खरसावां के रख-रखाव के लिए माली की नियुक्ति, सीएम उत्कृष्ट विद्यालय योजना में मातृभाषा आधारित पढ़ाई सुनिश्चित करने तथा पेसा अधिनियम के तहत चयन प्रक्रिया लागू करने से जुड़े आवेदन प्रमुख रूप से सामने आए। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा और जन वितरण प्रणाली से संबंधित कई शिकायतें भी दर्ज की गईं। उपायुक्त ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष मामलों के त्वरित और समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
