May 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

टेबल टेनिस में पॉमित चटर्जी और अश्विका सिंह बने अंडर-11 चैंपियन

1 min read

जमशेदपुर: आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों का उत्साह और शानदार खेल देखने को मिला। अंडर-11 बालक वर्ग के फाइनल में गुलमोहर स्कूल के पॉमित चटर्जी ने लोयोला स्कूल के आर्यन गांधी को 3-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय की अश्विका सिंह ने विवेक विद्यालय की लक्ष्मी को 3-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया था, जिससे उनकी जीत और खास बन गई।युगल वर्ग में भी कड़े मुकाबले देखने को मिले। बालिका डबल्स में जस्को स्कूल कदमा की अंजलि अग्रवाल और दृश्य सिंह की जोड़ी तथा विद्या भारती चिन्मया विद्यालय की अंशिका महाजन और अश्विका सिंह की जोड़ी ने अपने-अपने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं बालक डबल्स में कार्मेल जूनियर कॉलेज के शौर्य काउंटिया और जयराम बाकरेवाल तथा केपीएस मानगो के शिद्दत राज और सुजैन आतिफ की जोड़ी फाइनल में पहुंची। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.