June 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

मानगो नगर निगम : अधिकारी मौन जिम्मेदार कौन ?

जमशेदपुर : भाजपा नेता विकास सिंह ने गुरुवार की सुबह आस्था स्पेस टाउन के बगल में परमानंद नगर जाने वाले रास्ते से स्वच्छता अभियान का बिगुल मानगो नगर के खिलाफ बजाया। सिंह ने कहा कि मानगो में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मानगों के प्रत्येक गली मोहल्ला में कचड़ो का ढेर है और नालियां जाम है नगर निगम के आला अधिकारी मौन बैठे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह से बीस दिनों से सफाई नहीं होने की शिकायत कि गई है। सिंह ने बताया कि उन्हें पुख्ता प्रमाण मिला है कि संवेदक आधे से भी कम मजदूर लगाकर सफाई का काम कर रहे हैं। जिसका खामियाजा मानगो के लोगों को इस महामारी में भुगतना पड़ रहा है। आज परमानंद नगर के लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर गंदगी का अंबार दिखलाया और कहा कि बदबू के मारे लोगों का जीना मुहाल हो गया है भाजपा नेता विकास सिंह ने सफाई में बरती जा रही अनियमितता को उच्च अधिकारीयों को बताया और कहा कि प्रत्येक दिन सुबह स्वच्छता अभियान स्थानीय लोगों के साथ चलाया जाएगा। मानगों को साफ रखने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे। मानगों में सफाई घोटाला नहीं चलेगा। स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से विकास सिंह, गोपाल यादव, राजा सिंह, भोला महतो, संदीप गुप्ता, संदीप सिंह, समीर महतो, छोटू गुप्ता, रोहित यादव शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.