अभाविप ने विभिन्न स्थानों पर चलाया मेगा हेल्थ सक्रीनिंग अभियान
जमशेदपुर: मिशन आरोग्य अभियान के तहत विशेष दिवस पर जमशेदपूर महानगर के विभिन्न स्थानों पर मेगा हेल्थ सक्रीनिंग अभियान चलाया गया। जिसमें साकची गोलचक्कर, मानगो चौक, मानगो बस स्टैंड बारीडीह गोलचक्कर, बागबेड़ा स्थित रेलवे स्टेशन के पास,सोनारी एयरपोर्ट के पास अभाविप कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया। इस मेगा हेल्थ सक्रीनिंग अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने लोगों का बॉडी टेम्परेचर एवं ऑक्सीजन लेवल चेक किया साथ ही जिन्होंने भी,मास्क नही पहना था उन सभी को मास्क पहनाया गया जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नही लगवाई थी उन सभी को आर्सेनिक 30 एम्यूनिटी बूस्टर बाँटा गया साथ ही सभी लोगों को सेनिटाइज किया गया। ज्ञात हो कि मिशन आरोग्य अभियान के 10 हजार लोगों का हेल्थ सक्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया था, लक्ष्य हासिल करने के लिए अभाविप के द्वारा विशेष योजना के तहत शहर के सभी चौक चौराहे पर अभियान चलाना तय हुआ था। लक्ष्य का पीछा करते हुए शाम 4 बजे तक कुल 8756 लोगों का हेल्थ सक्रीनिंग किया जा चुका था व 3000 लोगों को मास्क एवं 1500 लोगों को आर्सेनिक 30 इम्युनिटी बुस्टर बांटा गया। इस मिशन आरोग्य अभियान को लेकर लोगों में भी ख़ास उत्सुकता दिखी, आम लोगों ने भी स्वंय से आगे बढ़कर अपना स्वास्थ का जाँच करवाया। मिशन आरोग्य अभियान के बारे में बताते हुए प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य नमिता पाठक ने कहा कि, मिशन आरोग्य अभियान के तहत आज एकसाथ शहर के सभी चौक चौराहे पर हमारे कार्यकर्ताओ की टीम द्वारा हेल्थ सक्रीनिंग की जा रही हैं हमलोगों ने आज 10 हजार लोगों का हेल्थ सक्रीनिंग लक्ष्य रखा था , हमलोगों अपने लक्ष्य के बिल्कुल करीब हैं, राज्य का हर व्यक्ति कोरोना के तीसरे लहर से स्वस्थ रहे इसलिए यह अभियान शुरू किया गया हैं। मौके पर इस अभियान में प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ कमलेश कुमार कम्लेन्दु ,प्रान्त छात्रा प्रमुख डॉ पुष्कर बाला,विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा,प्रान्त सह मन्त्री बापन घोष,प्रान्त कला मंच संयोजक अखिलेश सिंह, विवि संयोजक वीरेंद्र पासवान, विभाग संयोजक शांतनु चक्रवर्ती कार्यालय सह मंत्री सिद्धार्थ बागी, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मौसमी जैना, महानगर सह मंत्री तानिया सोना, राहुल रॉय, शाहिल सैनी, महेश बेरा, मानस पॉल, मेघा कुमारी, राहुल शर्मा, सूरज, शिवा इत्यादी कार्यकर्ता उपस्थित थे।