March 28, 2024

NEWS TEL

NEWS

टुसू पर्व पर झामुमो ने पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के बीच किया साड़ी का वितरण

1 min read


जमशेदपुर
मकर संक्रांति और टुसू पर्व को लेकर पूरे झारखंड में उत्साह है। कल-कारखानों में छुट्टियां हो गई हैं औऱ लोग उत्साह के साथ त्योहार मना रहे हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण की स्थिति के कारण स्थिति पहले जैसी नहीं है और लोग एहतियात बरत रहे हैं, लेकिन त्योहार की खुशी भी जरूरी है। ऐसे में सक्षम लोगों द्वारा जरूरतमंदों को सहायता भी पहुंचायी जा रही है। इस क्रम में झामुमो द्वारा महिला कार्यकर्ताओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया।

झामुमो नेता राज लकड़ा ने कहा कि मकर संक्रांति और टुसू पर्व झारखंड की धरोहर औऱ संस्कृति का प्रतीक है। इस दिन गरीब से गरीब भी नया वस्त्र पहनते हैं। पिछले एक साल से कोविड से पूरा विश्व जूझ रहा है। सबकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गयी है। इस क्रम में झामुमो द्वारा 11 जनवरी को शिबू सोरेन के जन्म दिन पर संपर्क कार्यालय में केक काटा गया औऱ पार्टी से जुड़ी जुझारू महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया था। इस क्रम में उस दिन छुट गईं पार्टी की महिलाओं के बीच आज साड़ी का वितरण किया गया।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.