उलीडीह में अधेड़ की पत्थर से कुचल कर कर हत्या

जमशेदपुरः उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नम्बर 5 मेन रोड भाटिया सर्विस स्टेशन के समीप रात को सड़क किनारे सो रहे एक अधेड़ की किसी अज्ञात ने पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि अधेड़ रोजाना की तरह सड़क किनारे सोया हुआ था, तभी यह घटना हुई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जानकारी जुटाने का प्रयास किया।
घटना के संबंध में भागपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वे लोग यहां आए। उन्होंने कहा कि यह सेठी नाम का अधेड़ था, जिसकी मजदूरी करने के दौरान पैर कट गई थी। इसके बाद ये वहा यहां सड़क के किनारे रहकर ही इधर उधर से मांग कर अपना जीवन यापन करता था। रोजाना की तरह वह यहीं पर आ कर सोता था। अचानक सुबह मालूम चला कि किसी ने पत्थर से कुचलकर इसकी हत्या कर दी।
बाद में पता चला कि 50 वर्षीय सेठी बिरसानगर का रहने वाला था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पता चला कि कंबल ओढ़े एक व्यक्ति उसकी ओर आता दिख रहा है। संभावना जतायी जा रही है कि उसने ही घटना को अंजाम दिय है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।