October 8, 2026

NEWS TEL

NEWS

NIT जमशेदपुर के आठ प्रोफेसर दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल

1 min read

जमशेदपुर: NIT जमशेदपुर के आठ फैकल्टी मेंबर्स को 2026 की दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि संस्थान की बढ़ती रिसर्च एक्सीलेंस और वैश्विक अकादमिक पहचान को दर्शाती है।इस सूची में प्रो. संजय, प्रो. सतीश कुमार, डॉ. बलराम अंबाडे, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सुरजीत कुंडू, डॉ. वीरप्रताप मीणा, डॉ. सूर्य प्रकाश और डॉ. अजय कुमार शामिल हैं। विभिन्न इंजीनियरिंग, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्रों में उनके शोध योगदान, प्रकाशनों और साइटेशन के आधार पर यह पहचान मिली है।संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधर ने सभी आठ फैकल्टी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि NIT जमशेदपुर के लिए गर्व का विषय है और इससे रिसर्च एवं इनोवेशन को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.