बर्मामाइंस में 52 लाख की विकास योजनाओं का उद्घाटन
जमशेदपुर :जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बर्मामाइंस में विधायक निधि से पूर्ण करीब 52 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने उद्घाटन किया। योजनाओं में पेवर्स ब्लॉक, पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण, घाट निर्माण, बाउंड्रीवॉल, नाली एवं सड़क मरम्मतीकरण तथा सार्वजनिक कुएं का सौंदर्यीकरण शामिल है।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, मंडल अध्यक्ष रितेश झा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।