आश्चर्य : मैग्नेटिक इफेक्ट उत्पन्न हो जाने के कारण मेटल की बनी वस्तु लोगों के शरीर से सट जा रही है।
1 min readरांची: देश के अलग-अलग राज्यों से इन दिनों एक आश्चर्य करने वाली खबरें आ रही हैं। देखने को मिल रहा है कि कुछ लोगों के शरीर में मैग्नेटिक इफेक्ट उत्पन्न हो जाने के कारण मेटल की बनी वस्तु उनके शरीर से सट जा रही है। कुछ इसी तरह की खबरें रांची में भी देखने को मिल रही है। रांची के एक शख्स जितेंद्र कुमार के शरीर में लोहे और स्टील की बनी वस्तु आसानी से चिपक जा रही हैं। वह बताते हैं कि अचानक एहसास होने के बाद उन्होंने जब धातु की बनी वस्तुओं को अपने शरीर से सटाना शुरू किया तो वे चिपक जा रही हैं और वे तब तक उनके शरीर के साथ चिपकी रह रही है जब तक वह अपने हाथों से उसे हटाना दें।