बालू लदे 3 हाइवा व 3 चालक गिरफ्तार
1 min readसरायकेला-खरसावाँ : पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ को गुप्त सूचना मिली कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र में स्वर्ण रेखा नदी से चोरी छुपे ग्राम पातकुम एवं ग्राम खोखरो के पास जंगल में तथा राँची जिला के थाना सोनाहातू क्षेत्र में अवैध बालू का भण्डारण किया गया है, जिसका परिवहन हाईवा के माध्यम से सोनाहातू , ईचागढ़, चौका होते हुए किया जाना है। उक्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी के क्रम में टास्क फोर्स द्वारा ग्राम पातकुम, ईचागढ़ के पास से तीन बालू लदे हाईवा को जप्त किया गया तथा तीनों वाहनों के चालक एवं एक उप-चालक को गिरफ्तार किया गया है । इस संबंध में ईचागढ़ थाना काण्ड सं0- 30/21,दिनांक – 14.06.2021 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है । सरायकेला-खरसावाँ जिला में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई लगातार जारी है।