March 29, 2024

NEWS TEL

NEWS

किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने किया एनएच 33 जाम


जमशेदपुर
किसान बिल के विरोध में देश भर में आंदोलन हो रहा है। किसान दिल्ली के बॉर्डर पर जमे हुए हैं। इस क्रम में आज किसान संगठनों ने देशव्यापी चक्का जाम का आह्वान किया था औऱ इसमें आज कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने भी जमशेदपुर में बंद कराया। हालांकि शहरी क्षेत्र में बंद का कोई असर तो देखने को नहीं मिला, लेकिन एनएच 33 को कांग्रेसियों ने जाम कर आवागमन बाधित करने का प्रयास किया। रोड जाम के कारण करीब 3 घंटे तक एनएच जाम रहा। एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आने जाने वालों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


बता दें कि नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डिमना चौक एनएच 33 पर धरना प्रदर्शन कर आवागमन बाधित कर दिया। कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी इस नए कृषि कानून का पुरजोर विरोध करती है और किसान आंदोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रही है। यह धरना प्रदर्शन 12 से 3 बजे तक किया जा रहा है और पूरे देश में लोग किसानों के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यह काला कानून वापस लेना ही होगा।

More Stories

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.