June 11, 2026

NEWS TEL

NEWS

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

जमशेदपुर:संतकुटिया गुरूद्वारा में गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 51 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन संतकुटिया गुरूद्वारा कमेटी, सिख नौजवान सभा संतकुटिया और स्त्री सत्संग सभा संतकुटिया ने संयुक्त रूप से ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पिटल के सहयोग से किया।

रक्तदाताओं की हौंसला अफजाई के लिए मुख्य रूप से सेंट्रल गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उपस्थित सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और रक्तदाताओं को प्रस्तुति पत्र सह उपहार देकर सम्मानित किया गया।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में गुरूद्वारा कमिटी संत कुटिया के प्रधान जसबीर सिंह संधू, सिख नौजवान सभा के प्रधान जगप्रीत सिंह, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान शरणजीत कौर और ब्रह्मानंद हॉस्पिटल के डॉ पी पटेल सहित कई लोगों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.