May 2, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती, जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर आयोजित हुए कार्यक्रम

■ पंडित जी के एकात्म मानववाद के दर्शन को देश ही नहीं दुनिया ने स्वीकार किया: गुँजन यादव।

जमशेदपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे श्रद्धा के साथ मनाया। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके अंत्योदय को सपने के साकार करने का संकल्प लिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने साकची पश्चिम मंडल अंतर्गत जेल चौक स्थित दीनदयाल भवन में जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्ष के संग दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद के मंत्रद्रष्टा, राष्ट्रवादी राजनीति के पुरोधा, पार्टी के प्रेरणापुंज एवं कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105वीं जयंती को जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर श्रद्धाभाव से मनाया गया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने देश को सुचिता की राजनीति का दर्शन दिया। उन्होंने कभी भी विचारधारा से कोई समझौता नही किया। वे कार्यकर्ताओं के प्रति जितने सरल और व्यवहारिक रहे, उतने ही कठोर अनुशासन प्रिय व्यक्तित्व रहे। उनका संघर्षपूर्ण जीवन हम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन को देश ही नहीं विश्व ने भी स्वीकार किया। भाजपा कार्यकर्ता उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सपने को पूर्ण करने में संकल्पित हैं। इस दौरान जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, विभिन्न बूथों पर पालक, भवन प्रभारी, सह प्रभारी, बूथ के अध्यक्ष, बूथ के सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के मंडल पदाधिकारी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन कर श्रदासुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.