April 20, 2024

NEWS TEL

NEWS

गाय की गोबर से दीपावली पर सुंदर- मनमोहक मूर्तियों का निर्माण जमशेदपुर में ।

1 min read

दीपावाली में गाय माता की गोबर से सुन्दर और मनमोहक लक्ष्मी -गणेश की मूर्ति सहित शुभ लाभ का निर्माण जमशेदपुर में ,,जहा निर्माणकर्ता महिला ने बताया चीन को है चैलेन्ज अब भारत की कारगिरि के करे मुकाबला ,,वातावरण के साथ शुभ का संदेश गाय के गोबर के अलावा कुछ नहीं।

जमशेदपुर में पहली बार घर की महिलाओं ने चीन के सामानों का बहिष्कार करने का मन बनाया . भारत में लॉकडाउन ने कुछ नुक्सान तो किया मगर स्वलम्बी भी बनाया जिसका जीवंत उदाहरण जमशेदपुर के मानगो की रहने वाली सीमा कुमारी ने कुछ महिलाओ के साथ मिलकर गाय के गोबर से शुभ लाभ और गणेश-लक्षमी की खूबसूरत मूर्ति बनाया है जिसकी माग झारखंड के अलावा बंगाल,यूपी और दिल्ली में काफी हो रही है। यह सब मूर्ति गाय के गोबर से बना है  जिसकी कीमत दो रुपया से लेकर 100 रुपया  तक बताया जा रहा है ।

 एक समय था जब लोग घरों और दुकानों के बाहर सुभ -लाभ को लगाने के लिये चीन से बनी खूबसूरत सामानों को लागते थे मगर अब लॉकडाउन के काल में घर की महिलाओ ने गोबर से बने सुभ -लाभ को काफी खूबसूरत तरीका से बना दिया है और दुकानदार के साथ अब घर के लोग भी इसको खरीद रहे है। इन गोबर की बानी मूर्तियों में जान तब पड़ गया जब उसमें रंग लगा तो और भी खूबसूरत बन गया। उसकी पैकिंग भी देशी तरीका से किया जा रहा है जो कि काफी खूबसूरत लगता है,इनके बनाए समान झारखंड के साथ साथ कई राज्यों को भी भेजा जा रहा है जो प्रयास काभी सराहनीय मानी जा रही  है। 

भारत देश में जब ऐसे ही देशी कारगिरि पर्व- त्योहारों पर सिर चढ़ कर बोलेगा और बाजार एक भरोसा के साथ अपनाएगा तभी भारत की अर्थ व्यवस्था चीन और अमेरिका से आगे जा सकेगी अन्यथा आज जो परिस्थिति बनी उससे उभरना ना तो अपने हाथ में रह जाएगा ना ही सरकार के हाथो में। 

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.