June 6, 2026

NEWS TEL

NEWS

विवेकानंद जयंती के मौके पर संस्था नवभारत सेवा शक्ति की ओर से बच्चों को व्हील चेयर एवं अन्य सामग्री वितरित की गई।


जमशेदपुर
सामाजिक संस्था नवभारत सेवा शक्ति की ओर से आज सिदगोड़ा स्थित अवध टावर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम के बाद संस्था के सदस्यों के द्वारा जमशेदपुर के कल्याणनगर, ह्यूमपाइप क्षेत्र में 2 दिव्यांग बच्चों को संस्था से व्हील चेयर एवं अन्य सामग्री वितरित की गई। व्हील चेयर मिलते ही मानो इन बच्चों को ऊर्जा सी मिल गई हो। वे काफी खुश नजर आए। भाजपा नेता कमलेश साहू कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक शैलेश गुप्ता ने सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई दी और बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उनको पूरे जोश के साथ आगे बढ़ना होगा। शारीरिक विकलांगता से कुछ नहीं होता, हौसले में कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऊंची उड़ान तो हौसलों से ही होती है।


कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष सूरज प्रकाश ने बच्चों के साथ उनके अभिभावकों का भी मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ये बच्चे अपने जज्बे के बलबूते पर मंजिल तक जाएंगे। संस्था के सदस्य सुमित ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पेंशन और सरकारी मदद के लिए जल्द ही संस्था के सदस्य उपायुक्त से मिलके बच्चों का इसका लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर भाजपा नेता कमलेश साहू, शैलेश गुप्ता, सौरव चौधरी, सूरज प्रकाश, चंदन भारती, सुमित पोद्दार, रविंदर प्रसाद, विनय, सोनाराम, सागर शर्मा, जय साहू, अभिजीत पैरा, सौरव चटर्जी, बिनय जायसवाल, राहुल, रंजीत, शेखर आदि मौजूद थे।

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.