जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी किताब का वितरण
जमशेदपुर : केबुल हरिजन बस्ती में समाजसेवी हरे राम यादव जी के सौजन्य से जरूरतमंद बच्चों को ओल्ड केबुल टाउन एवं हरिजन बस्ती में कॉपी, पेंसिल, चॉक्लेट, बिस्कुट, स्केल, रबर , फ़ाइल के साथ पाठक सामग्री वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अप्पा राव, भाजपा जिला मंत्री मंजीत सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, जिला आईटी प्रभारी मनी मोहंती, गोलमुरी मंडल मंत्री ,सोनू ठाकुर मीडिया प्रभारी देबाशीष झा, राकेश साहू राकेश गिरी, पप्पू कुमार, अभय नंद सिंह, अरनव दास, कुलवंत सिंह , टिंकू मुखी, महिंद्र राष्ट्रवादी आदि लोग उपस्थित थे..