हमारा उदेश्य भाजपा के प्रति युवाओं को जागरुक करना : अमित अग्रवाल
जमशेदपुर : ईस्टप्लांट बस्ती में भारतीय जनता युवा मोर्चा बर्मामाइस मंडल के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से भाजपा की आगे की रूपरेखा तथा युवाओं को और कैसे जोड़ा जा सके इस विषय पर विशेष कर चर्चा कर सभी का राय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा महानगर जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, जिला कार्यकारणी सदस्य सुमित शर्मा, कौशिक घोष तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।