जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
1 min read *-दैनिक पंचांग-*
पंचांग-दि. 25 जून 2021
विक्रम संवत 2078/2077 (गुजरात)
शालिवाहन शक ☀1943
संवत्सर ☀ प्लव
अयन ☀ दक्षिणायन
ऋतु ☀ ग्रीष्म
मास ☀️ आषाढ़/ज्येष्ठ (गुजरात)
पक्ष ☀ कृष्ण
तिथी ☀प्रतिपदा (21:00 तक, बाद मे द्वितीया )
वार ☀ शुक्रवार
नक्षत्र ☀मूल (06:40 तक, बाद मे पूर्वा षाढा )
योग ☀ब्रह्मा (22:37 तक बादमें ऐंद्र )
करण ☀बालव (10:32 तक बाद में कौलव )
*🌎ग्रहगोचर🌎*
चंद्र ✨धनु
सूर्य ✨मिथुन
मंगल✨कर्क
बुध ✨ वृषभ
गुरू ✨ कुंभ
शुक्र ✨ कर्क
शनी ✨मकर
राहु ✨वृषभ
केतु ✨वृश्चिक
राहु काल – 10.30 से 12.00
☀☀☀☀☀☀☀☀
आज के दिन कोई भी कार्य करने का शुभ समय।।
लाभ मुहूर्त– सुबह 08.00 से सुबह 09.30 तक
अमृत मुहूर्त– सुबह 09.30 से सुबह 11.00 तक
☀☀☀☀☀☀☀☀
💢 दिन विषेश. 💢
माँ लक्ष्मी का आवाहन करे उन्हे खीर का भोग चढाये। भगवान तिरुपति बालाजी का पूजन करे। शुभ्र अथवा हलके गुलाबी वस्त्र परिधान करे। किसी सुहागन को खीर पान कराये, तथा कोई सुहाग की वस्तु भेट देवे।
ओम शुं शुक्राय नम: इस मंत्र का यथाशक्ति जाप आपको भरपुर सुख सुविधायें देगा।
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
आज शुभ कार्यों के लिए अच्छा दिन है।
🔆आज का राशि फल 🔆
💥मेष💥
इस समय आप-अपने आस-पास के लोगों पर अत्यधिक विश्वास न करें अन्यथा धोखा खा सकते है। पिता व पुत्र में चला आ रहा वैचारिक मतभेद शीघ्र ही समाप्त हो जायेगा।
💥वृषभ💥
जोखिम पूर्ण कार्य करने में सफलता प्राप्त होगी परन्तु अपने क्रोध पर नियन्त्रण बनाये रखें। महिलायें निराश न हो क्योंकि आपकी सोंच ही सफलता का कारण बनेगी। छात्रों को अपने मनोकूल कार्य करने से इस समय बचना होगा।
💥मिथुन💥
जीवनोपयोगी वस्तुओं की खरीददारी करने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे। छात्र जोखिम भरे कार्यो को करने से बचें। सामाजिक रिश्तों में सक्रियता बनायें रखना बेहतर रहेगा
💥कर्क💥
राजकीय कार्यो में फॅसा हुआ रूपया मिलने की सम्भावना है। महिलाओं को परिवार की ओर से सुख व सहयोग प्राप्त होगा जिससे उनके मन में आशायें जागृत होगी। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी अपेक्षित है।
💥सिंह💥
आप-अपने परिवार के प्रति विशेष ध्यान दें तभी आप मानसिक रूप से स्वस्थ रह पायेंगे। दमा व रक्त रोगियों को कुछ दिक्कत महसूस होगी। छात्रों को घूमने-फिरने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन खेल-कूद में सावधानी बरतें।
💥कन्या💥
कुछ रूके हुये कार्यों में प्रगति होने के आसार हैं। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होने के संकेत हैं जिससे परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। महिलायें इस समय अपने काम पर फोकस करें अन्यथा काम बनने में बाधायें आयेंगी।
💥तुला💥
आप बहुत स्पष्ट न बोलें चूंकि इससे आपके अपने ही शत्रु बन सकते हैं। जिस भी लक्ष्य को साधें जब तक उसका भेदन न कर लें तब-तक विश्राम न करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। महिलायें धन निवेश में सावधानी बरतें।
💥वृश्चिक💥
महिलायें अपने कर्तव्यों को लेकर चिन्तित रहेगी। सोंची-समझी रणनीति के तहत लिये गये फैसले फलीभूत होंगे। महिलायें कोई रिस्क लेकर कार्य न करें वरना हानि हो सकती है।
💥धनु💥
आपके मन में नये विचार उत्पन्न होंगे जिससें आप में सकारात्मक सोंच का विकास होगा। सुन्दरता के प्रति आकर्षण हितकारी नहीं है। शारीरिक उर्जा में कमी के कारण थकान महसूस होगी। म
💥मकर💥
सन्तान के प्रति मन उदासीन रह सकता है। अपने आस-पास के लोगों से मैत्री भाव बनायें रखने की जरूरत है। छात्रों को इस समय सोंच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है।
💥कुंभ💥
कुछ नैतिक कार्यो में धन का व्यय करना पड़ सकता है। समाज में प्रतिष्ठा बरकरार रखने के लिये अहंकार को त्यागना पड़ सकता है। अपने कार्य के लिये विज्ञापन दें तो लाभ अवश्य होगा।
💥मीन💥
मित्रों से आधिक हास-परिहास न करें वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। महिलायें क्रोध न करें, शान्त रहें तो अनेक संकटो से आप बच सकते हैं। नवयुवक यदि प्रेम की ओर बढ़ेंगे तो उनको सफलता मिलने के आसार हैं।
🕉🕉🕉
💢आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते है.💢