एक्सएलआरआई में सभी विद्यार्थियों को मिला समर इंटर्नशिप ऑफर
जमशेदपुर: जमशेदपुर, (14 अक्टूबर 2026 )एक्सएलआरआई–जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सत्र 2026–28 के पीजीडीएम (बिजनेस मैनेजमेंट) और पीजीडीएम (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) के समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट सफलतापूर्वक संपन्न कर लिए हैं। प्रक्रिया में शामिल सभी 587 विद्यार्थियों को इंटर्नशिप मिली। कुल 106 कंपनियों ने 594 ऑफर दिए, जिनमें 32 नए भर्ती संस्थान शामिल हैं।
विद्यार्थियों को 1.75 लाख रुपये का औसत मासिक स्टाइपेंड मिला, जबकि सर्वोच्च स्टाइपेंड 3.50 लाख रुपये रहा। कंसल्टिंग क्षेत्र में सर्वाधिक 30 प्रतिशत ऑफर मिले। एक्सेंचर, अमेजन, बैन एंड कंपनी, आईटीसी, महिंद्रा और रिलायंस सहित कई प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया।
संस्थान के निदेशक डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और कॉरपोरेट जगत के विश्वास का परिणाम बताया।