October 6, 2026

NEWS TEL

NEWS

जश्न इवेंट द्वारा गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन 14 अक्टूबर को

1 min read

त्योहारों के इस पावन सीजन में शहरवासियों को डांडिया और गरबा के रंग में सराबोर करने के लिए द जश्न इवेंट एक भव्य आयोजन लेकर आ रहा है।आगामी 14 अक्टूबर को गरबा महोत्सव का आयोजन बाराद्वारी मैदान में किया जा रहा है।
गरबा महोत्सव की आयोजक मनीषा भुइयां और राज भुइयां ने संयुक्त रूप से जानकारी दी की पारंपरिक उत्सव में लोगों को न सिर्फ बेहतरीन डांडिया और गरबा गानों पर थिरकने का मौका मिलेगा,बल्कि बेस्ट कपल सहित कई प्रतियोगिता रहेगी,जिसके विजयताओं को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा,साथ ही कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों को निःशुल्क डांडिया स्टिक भी दी जाएगी
स्वादिष्ट खान-पान के विभिन्न स्टॉल्स भी उपलब्ध रहेंगे,आयोजकों ने कहा कि “हमारा उद्देश्य शहर के लोगों को एक ऐसा सुरक्षित और पारिवारिक माहौल देना है जहाँ वे पूरी मस्ती और उमंग के साथ डांडिया का आनंद ले सकें। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी,डांडिया नाइट में प्रवेश केवल पास द्वारा ही होगा,जो कि आयोजकों से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकेगा
आज की प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से मनीषा भुइयां,राज भुइयां,सुरजीत बेहरा,लवली गिल उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.