April 11, 2026

NEWS TEL

NEWS

तुमुंग में 108 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा, भक्ति में सराबोर हुआ गांव

1 min read

सरायकेला-खरसावां: राजनगर प्रखंड स्थित तुमुंग गांव में श्री श्री राधा गोविंद मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के तहत शुक्रवार को 108 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर तुमुंग तालाब से विधि-विधान के साथ जल उठाया और भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर परिसर तक यात्रा पूरी की। इस दौरान गांव के पुरुषों समेत सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। शाम को ‘गंधा दिवस’ के अवसर पर विशेष पूजन का आयोजन किया गया, जबकि रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सिनी मोहितपुर से आई दीपक पाला कीर्तन मंडली द्वारा भक्ति संगीत और पाला कीर्तन की प्रस्तुति दी जा रही है, जिससे श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे। आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान कई दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.