सोना देवी विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंस की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान

घाटशिला: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी सह पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष विज्ञान दिवस का थीम है एम्पावरिंग इंडियन यूथ फॉर ग्लोबल लीडरशिप इन साइंस एण्ड इनोवेषन फॉर विकसित भारत। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। डॉक्टर खुर्शीद अहमद खान करीम सिटी कॉलेज रसायन शास्त्र विभाग के अध्यक्ष ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विज्ञान को समझने के लिए सही योजना बनाकर काम करें। सही सूचना और सही जानकारी होगी तभी उन्हें सफलता प्राप्त होगी। छात्र पूरी योजना और क्षमता का इस्तेमाल करें और पढ़ाई हो या काम नियमित अभ्यास करने से ही उन्हें सफलता प्राप्त हो सकेगी। डॉ खान ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान को समर्पित एक अहम दिन है।

इसी दिन विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने पहली सबसे बड़ी खोज की थी । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस लोगों में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस महान वैज्ञानिक सीवी रमन की खोज रमन प्रभाव की याद में मनाया जाता है। इस खोज के लिए सीवी रमन को 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी सह पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अलग अलग थीम पर ग्यारह मॉडल और कई पोस्टर बनाये जिनपर कई स्लोगन और उपयोगी जानकारी लिखे गये थे। इस प्रतियोगिता के विजेता बने स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंस की टीम। इन्होंने इंटीग्रेटेड फार्मिंग थीम पर मॉडल बनाया जिनका नेतृत्व मोनाली मोहंता, राखी महतो, अंशु कुमारी, स्वाती कुमारी तथा श्रेष्ठ श्रीवास्तव ने किया। उपविजेता रही डिप्लोमा मेकेनिकल विभाग की टीम। इन्होंने फायर फाइटिंग रोबोट का मॉडल बनाया। तीसरा पुरस्कार बी0टेक0 के विद्यार्थियों ने हासिल किया। इन्होंने प्रदुषण नियंत्रण थीम पर अच्छा मॉडल बनाया। अन्य विभाग के बच्चों ने भी उत्साह के साथ अपने द्वारा बनाये गये मॉडल का प्रदर्शन किया और अगली बार और बेहतर करने का संकल्प लिया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी, प्राध्यापक और कर्मचारियों ने छात्र छात्राओं का उत्साह बढाया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इसमें विजेता टीम ने स्टॉप पॉल्युशन एण्ड सेव नेचर विषय पर पोस्टर बनाकर संदेश दिया। उपविजेता टीम ने एक्वेटिक इकोसिस्टम को अपने पोस्टर पर उकेरा। पोस्टर प्रतियोगिता का तीसरा पुरस्कार आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस थीम पर आधारित पोस्टर को दिया गया।
