April 17, 2026

NEWS TEL

NEWS

केंद्रीय रेल मंत्री से सीनियर सिटीजन को रेलवे किराया में पहले की तरह 50 फ़ीसदी छूट लागू करने की मांग।

1 min read

जमशेदपुर। सीनियर सिटीजन को रेलवे किराया में पहले की तरह 50 फीसदी छूट लागू करने की मांग केंद्रीय रेल मंत्री से जमशेदपुर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शंभु चौधरी ने की है. प्रेस बयान जारी कर कहा कि केंद्र सरकार आम जनता की सुविधा में लगातार कटौती कर रही है. पहले से मिल रही सुविधाओं को भी बंद कर दिया जा रहा है. कोराना महामारी के दौरान 20 मार्च 2020 से रेलवे ने सभी तरह की छूट समाप्त कर दी. जबकि रेलवे सामाजिक दायित्व के तहत दशकों से ट्रेन में वरिष्ठ महिला-पुरुष यात्रियों को किराये में 50 फीसदी तक छूट देती रही है. कोरोना संक्रमण का दौर समाप्त होने के बाद भी सरकार ने पूर्व की सुविधा आम जनता को बहाल नहीं की. शंभू चौधरी ने कहा कि बुजुर्ग रेल यात्राओं को पूर्व से मिल रही सुविधा को दोबारा शुरू करने की मांग हर वर्ग कर रहा है,लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है. अगर पूर्व की तरह सीनियर सिटीजन को रेलवे किराया में पहले की तरह 50 फीसदी छूट नहीं मिला तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.