February 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

सुंदर नगर के विद्यालय डिवाइन मिशन स्कूल में चित्रकला एवं रंगोली की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर। आज दिनांक 27/07 /2024 को डिवाइन मिशन स्कूल ,हितकु, नरवा पहाड़ ,सुंदर नगर के विद्यालय में चित्रकला एवं रंगोली की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा नर्सरी से लेकर दसवीं तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इसमें सभी बच्चों ने हर्ष और उल्लास के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भारत के नक्शे और ध्वज को लेकर अनेक प्रकार की रंगोलियां बनाई। इसमें रंगोलियों के द्वारा बच्चों ने अपने राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रभक्ति को प्रस्तुत किया, इसमें प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन खुश्बू सिंह और सुशीला मैडम के द्वारा किया गया । इस प्रतियोगिता में विद्यालय के प्राचार्य विवेक विशाल जी का महत्वपूर्ण योगदान एवं सराहनीय रहा, प्राचार्य के द्वारा एक छोटी सी पहल पर्यावरण को अपने आने वाले बच्चो के भविष्य के लिए सुरक्षित करने का प्रयास किया गया # एक पेड़ मां के नाम के साथ, जिसमे बच्चे अपने घर पर अपनी मां के साथ वृक्षारोपण किया, जिसमे लगभग २५० पेड़ लगाए गए जो सराहनीय था। साथ ही साथ विद्यालय के सभी शिक्षक गण भवानी महतो, पूजा कुमारी, मोनिका पांडे, प्रियांशु, मौसमी मैटी, नीतीश तिवारी, कंचन महता, मुकेश कुमार, पिंकी दस और सावित्री सिंह के द्वारा इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.