June 3, 2026

NEWS TEL

NEWS

मारवाड़ी युवा मंच स्टील शाखा द्वारा विश्व योग दिवस के उपलक्ष में जुबिली पार्क में योगशाला आयोजित

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच स्टील शाखा द्वारा विश्व योग दिवस के उपलक्ष में जुबिली पार्क में योगशाला आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम 21 जून सुबह 7 बजे से 8 बजे तक जुबली पार्क में योगिनी दिव्या पांडेय द्वारा संपादित किया गया।करीब 25 लोगों ने इस निःशुल्क योगशाला का लाभ उठाया।इस योगशाला में दिव्या पांडेय जी द्वारा कई नई तरीक़े के योग आसन करवाया गया और अपने आप को योगा के माध्यम से किस तरीक़े से हम स्वस्थ रख सके उस बारे में जागरूक भी किया गया।उन्होंने यह भी बताया कि हर व्यक्ति को अपने रोज़ाना भाग दौड़ की ज़िंदगी से कुछ समय निकाल कर योगा ज़रूर करना चाहिए,ताकि वह मानसिक रूप और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहे।यह कार्यक्रम अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,सचिव आलोक अग्रवाल,कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल,मोहित मुनका,अंकुर मोदी,विष्णु गोयल,अमित खंडेलवाल,अमित मोदी,रमेश अग्रवाल,पंकज मुनका का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.