March 7, 2026

NEWS TEL

NEWS

विकसित और समृद्ध भारत के लिए मोदी के हाथों को करें मजबूत : काले

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को बीजेपी झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने जमशेदपुर, बागुनहातु के ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, कालिंदी बस्ती, नामता बस्ती, क्रिश्चियन बस्ती, गजरा चौक, नीमभट्टा, सूखा तालाब, बंगाली बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाकर 25 तारीख के मतदान में भाजपा को वोट देकर देश में एक मजबूत सरकार बनाने एवं भाजपा प्रत्याशी विधुत वरण महतो के पक्ष में वोट करने की अपील की.

इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि देश में दस वर्षों में नरेंद्र मोदी की सरकार ने झारखंड में रांची जमशेदपुर हाईवे को बनाकर विकास कार्य को गति प्रदान की. विकसित और समृद्ध भारत के लिए जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी विधुत वरण महतो के पक्ष में वोट देकर मोदी के हाथों को करें मजबूत।

मौके पर तारानंद कामंत, शशीबीर राणा, रविंद्र मास्टर, थार साहु, अनुभव, बबन मजुमदार, सुभाष प्रमाणिक, विवेक कामंत, लख्खीकांत घोष, साहिल परियार, बनारसी, राहुल नामता, शशिकांत कुमार, रोहित नामता, अजय सिंह, राजू कालिंदी, राजकुमार कालिंदी, संजय राणा, सोनू देव आदि थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.