February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजपा बिरसानगर मंडल के बूथ अध्यक्ष बुद्धराम करुआ के निधन पर भाजपा में शोक की लहर, पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर दी गयी अंतिम विदाई, नेताओं ने निधन पर जताया गहरा शोक

जमशेदपुर। भाजपा बिरसानगर मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 135 के अध्यक्ष 42 वर्षीय बुद्धराम करुआ का निधन मंगलवार को तड़के सुबह हो गया। पिछले शुक्रवार को उनकी बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने के पश्चात उनका इलाज एक नर्सिंग होम में चल रहा था। परंतु मंगलवार सुबह वे जिंदगी की जंग हार गए। बुद्धराम करुआ के असायमिक निधन पर भाजपा में शोक की लहर है। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर के बिरसानगर आवास पहुंचते ही भाजपा नेताओं का तांता लग गया। भाजपा नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। भाजपा ने उनके निधन को पार्टी और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि पार्टी के सच्चे, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में उनकी कमी निकट भविष्य में मुश्किल है। बहुत सरल और सुलझे व्यक्तित्व के धनी बुद्धराम करुआ का बेहद कम उम्र में चले जाना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। बुद्धराम करुआ के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बुद्धराम करुआ जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता के निधन से मन व्यथित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें।

वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने भी बुद्धराम करुआ के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से भाजपा को बड़ी क्षति हुई है। बूथ अध्यक्ष के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वाह करते हए उन्होंने पार्टी को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुँजन यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में भाजपा परिवार उनके साथ खड़ी है।

इस अवसर पर पवन अग्रवाल, बबुआ सिंह, बोलटू सरकार, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, नरेश प्रसाद, तापस कर्मकार, सुब्रतो राय, गौतम दास, महावीर करुआ, बुद्धेश्वर करुआ, हनुमान नायर, चाडू दास, के डी प्रसाद, अनूप सिंह, मिट्ठू राय, राहुल कर्मकार समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.