October 9, 2026

NEWS TEL

NEWS

एनएसयू में फिल्म ‘सफर’ का प्रदर्शन, विद्यार्थियों को मिला सम्मान

1 min read

जमशेदपुर: जमशेदपुर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में शुक्रवार को विद्यार्थियों द्वारा निर्मित फिल्म ‘सफर’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म में करियर की चुनौतियों, लक्ष्य निर्धारण और सफलता के लिए वैकल्पिक योजना (प्लान बी) के महत्व को दर्शाया गया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह और कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें रचनात्मक कार्यों और नए अवसरों के लिए प्रेरित किया।फिल्म का निर्देशन वरुण देव ने किया। तुषार सागर ने डीओपी, नूपुर महतो ने पटकथा और सुमित कुमार ने एडिटिंग की। फिल्म में सत्यम कुमार तिवारी, अनन्या लेप्पी, एकता शरण, सुमिष्टि मंडल, मणि पांडेय और कौशिक भट्टाचार्य ने अभिनय किया।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक, पूर्व विद्यार्थी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.