झोला वाले बाबा के नाम से मशहूर पूर्व विधायक स्वर्गीय दीनानाथ पांडे की प्रतिमा बनकर तैयार, अब स्थापित करने को लेकर शुरू हुआ नया हाई वोल्टेज ड्रामा, फ़ोर्स तैनात
1 min read
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी के टिनप्लेट स्थित संजय सदभावना मार्केट के बाहर पार्किंग एरिया में जमशेदपुर पूर्वी के पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय की मूर्ति स्थापित करने का विरोध भी शुरू हो गया है। इसके विरोध में सोमवार को टिनप्लेट चौक के संजय सदभावना मार्केट के दुकानदारों ने एसडीओ और एसएसपी को एक पत्र लिखकर मामले में लिखित शिकायत की है। दुकानदारों का कहना है कि स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय की मूर्ति स्थापना उचित स्थल पर की जानी चाहिए। मूर्ति लगाने के लिए सरकार की अनुमति ली जाए, जिससे उनका मान-सम्मान बना रहे। कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए कहीं भी मूर्ति स्थापित कर मूर्ति का अपमान करना चाहते है। लोग विधायक सरयू राय को गलत तरीके से अपना विश्वास में लेकर मार्केट में अव्यवस्था फैलाना चाहते है। दुकानदारों ने अनुरोध किया है कि मूर्ति कहीं और स्थापित की जाए। इन लोगों ने कहा है कि इस मूर्ति के लगने से गाड़ियों की पार्किंग दुकानों में आने वाले लोगों के लिए नहीं हो सकेगा, इस कारण मूर्ति वे लोग वहां नहीं चाहते है। इस ज्ञापन में संजय सदभावना मार्केट के अध्यक्ष अप्पा राव का भी हस्ताक्षर है, जो भाजपा के भी पुराने नेता है। इसके अलावा इस पर हस्ताक्षर करने वालों में ए अनवर, डी अजय कुमार, राजेश ठाकुर, संदीप हलदर, एके जॉन, आर रामसागर, इफ्तेकार अहमद, बिनोद कुमार, रुपलाल समेत अय लोग शामिल है। आपको बता दें कि विधायक सरयू राय और उनकी पार्टी के डिमांड पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा टिनप्लेट में स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय की प्रतिमा को स्थापित कर रही है। प्रतिमा बनकर आ चुका है और अब यह नया विवाद उत्पन्न हो चुका है।