February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है, सरकार का झुकाव डिजिटल इंडिया की तरफ है : अभिषेक डे

1 min read

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता व स्वमी विवेकानंद जन कल्याण समिति के संस्थापक ने बजट पर राय देते हुए कहा कि संसद में पेश आम बजट 2022-23 को आधारभूत संरचना को मजबूत करने वाला दूरदर्शी बजट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह आधुनिक भारत का बजट है जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार देगा। उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। सरकार का जोर डिजिटल इंडिया की ओर है जो सकारात्मक है।उन्होंने कहा इस बजट में युवाओं को 16 लाख नौकरियों देने का वादा भी किया गया है, यह बजट मोदी सरकार द्वारा रखी गई आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.