February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

बाबर खान का बयान शर्मनाक, शहर को अशांत करना चाहते हैं प्रशासन ऐसे लोगों को चिन्हित कर करवाई करें : बलबीर मंडल

जमशेदपुर : हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष बलवीर मंडल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बाबर खान के हनुमान मंदिर पर दिए बयान को शर्मनाक बताया है। बाबर खान सदा से जमशेदपुर में दंगा कराने वाला और लोगों के सद्भावना को बिगाड़नेवाला बयान देते रहते है वह शुरू से एक असामाजिक व्यक्ति रहे हैं साकची में बन रहे मंदिर पर उनका बयान बहुत ही शर्मनाक है कब्रिस्तान अपनी जगह पर है और मंदिर अपनी जगह पर जहां पर मंदिर बन रही है वो जगह कब्रिस्तान की नही है इससे लोगों को कोई परेशानी नहीं होना चाहिए कई जगहों पर तो मंदिर और मस्जिद एक साथ बनाए गए हैं वहां पर क्या किया जा सकता है किसी धार्मिक स्थान के आस पड़ोस में अगर मदिरालय या कुछ असामाजिक कार्य होते है उनका विरोध जायज हो सकता है पर किसी समाज का मुखिया बनने के लिए सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह का बयान देना उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है। यह हमेशा ऐसा बयान देते हैं जिससे कि हिंदू मुस्लिम आपस में लड़ाई हो और यह उसका फायदा उठाएं इनका देश के संविधान और कानून ऊपर किसी तरह का कोई भरोसा नहीं है प्रशासन से आग्रह करते हैं कि वह जल्द से जल्द बाबर खान के ऊपर कार्रवाई करें और शहर को अशांत करने की साजिश को रोके अन्यथा हिंदू जागरण मंच एक जोरदार आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.