पूर्व विधायक अरविन्द सिंह ने जाना अपने घायल आप्त सचिव का हाल-चाल
जमशेदपुर
ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह अपने आप्त सचिव सह बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता के आवास पर पहुंचे। उन्होंने सड़क दुर्घटना के दौरान घायल उप मुखिया सुनील गुप्ता के बाएं हाथ की कलाई टूटने की जानकारी हासिल की। जानकारी हासिल करने के पश्चात स्वास्थ्य से संबंधित कई सारे टिप्स देकर जल्द ही स्वास्थ्य होने की कामना भी की। उन्होंने इस दुःख की घड़ी में अपना सदैव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया साथ ही जल्द स्वस्थ होकर पूर्व की भांति पंचायत में विकास के कार्यों में जुटने की भी बात कही। उनके साथ जिला पार्षद किशोर यादव, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, समाजसेवी प्रमोद साह भी उपस्थित थे।
विदित हो कि उप मुखिया सुनील गुप्ता की पिछले दिनों एक सड़क दुर्घटना में बाएं हाथ की कलाई टूट गई थी। ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह को इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने आदित्यपुर स्थित शिवा नर्सिंग होम में भर्ती करवाया।