जमशेदपुर में 22 नवंबर को होगा ‘द ग्रेट झारखंड रन’, 50 हजार तक के पुरस्कार
1 min read
जमशेदपुर: शहर में 22 नवंबर 2026 को ‘द ग्रेट झारखंड रन’ का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के महिला और पुरुष प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 2,500, 1,500 और 1,000 रुपये दिए जाएंगे। कुल 50 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।
वहीं, 21 और 22 नवंबर को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में छठी झारखंड स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित होगी। इसमें 30 से 85 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुष खिलाड़ी दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस और जैवलिन थ्रो में हिस्सा लेंगे।
दोनों आयोजनों का संचालन मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड कर रहा है। आयोजकों के अनुसार, इनका उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों को खेल और फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करना है।