November 18, 2026

NEWS TEL

NEWS

सरायकेला-खरसावां में ‘एक और अवसर कैंप’ आयोजित, नए मतदाताओं को पंजीकरण के लिए किया जागरूक

1 min read

सरायकेला: एसआईआर-2026 के तहत बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ‘एक और अवसर कैंप’ आयोजित किया गया। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह ने आदित्यपुर एवं गम्हरिया के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं को पंजीकरण के लिए जागरूक किया।
शिविर में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं सुधार के लिए प्रपत्र-6, 7 और 8 की जानकारी दी गई। बीएलओ ने आवेदन भरने में सहयोग किया। जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और छूटने पर पंजीकरण कराने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.