रानी सती मंदिर में भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़े श्रद्धालु
1 min read
सरायकेला : श्री रानी सती मंदिर समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास विकास चंद्र शास्त्री महाराज ने कार्तिक मास की महिमा, राजा परीक्षित के प्रसंग और पाप-पुण्य के महत्व का वर्णन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ यजमान राजकुमार अग्रवाल ने सपरिवार भागवत पूजन, व्यास पूजन एवं आरती कर किया। महाराज ने कहा कि कार्तिक मास में भगवान की आराधना, दीपदान, दान-पुण्य और सेवा का विशेष महत्व है। राजा परीक्षित के प्रसंग से उन्होंने क्रोध, अहंकार त्यागकर विनम्रता और सदाचार अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।