आदित्यपुर की राइस मिल में हादसा, ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत
1 min read
आदित्यपुर : आदित्यपुर के हथियाडीह सिटी मंडी स्थित एक राइस मिल में सोमवार सुबह काम के दौरान हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय खोकन मार्डिया के रूप में हुई है, जो कोलकाता का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे काम करते समय वह ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। कंपनी की गाड़ी से उसे MGM अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कंपनी के अधिकारियों ने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।