रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. सत्र 2026-28 के नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए ओरियेंटेशन कार्यक्रम आयोजित
1 min read
जमशेदपुर : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. सत्र 2026-28 के नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए ओरियेंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर वंदना से हुआ। संस्थान के अध्यक्ष राम बचन एवं सचिव गौरव बचन ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और शिक्षक प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर शिक्षकों ने पीपीटी एवं वीडियो के माध्यम से कॉलेज के नियमों, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, विभिन्न सेल, एनएसएस, पुस्तकालय एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी। अंत में विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर का भ्रमण कराकर विभिन्न सुविधाओं से परिचित कराया गया।