April 18, 2026

NEWS TEL

NEWS

2 माह पहले मकान मालिक कि नाबालिग बेटी के साथ किया था गलत करने का प्रयास, तब से था फरार, आज सामान लेने आया तो लोगों ने पेड़ से बांधकर कर दी पिटाई, पुलिस ने भी लगाए दो चार डंडे

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बागुनहातू निवासी एक महिला की नाबालिग बेटी से किरायेदार ने ही दो माह पहले दुष्कर्म करने का प्रयास किया था. घटना के वक्त नाबालिग द्वारा चिल्लाने पर आस पास के लोग इकट्ठा हुए जिसके बाद से किरायेदार फरार हो गया था. आज वही किरायेदार अपना सामान लेने वापस आया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी. लोगों ने उसे पेड़ से बांधा और पिटाई करने लगे. जिसे जैसे मन किया उसने वैसे ही किरायेदार की पिटाई की. इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. इस बीच पुलिस ने भी बंधक बनाए गए युवक को दो चार डंडे जड़ दिए. पुलिस ने पेड़ से उसका हाथ खोला और अपने साथ थाने ले गई. मिली जानकारी के अनुसार किरायेदार का नाम बुधराम है, वह रांची के बुंडू का रहने वाला है. बुधराम पूर्व में पीड़िता के घर पर किराए में रहता था. दिसंबर माह में उसने अपने मकान मालकिन की 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था. इस वक्त स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया था पर वह मौके से फरार हो गया था. आज वह अपना सामान लेने घर पहुंचा था जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी. फिलहाल इस मामले में थाने में किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.