November 17, 2026

NEWS TEL

NEWS

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने 1100 छठ व्रतियों के बीच बांटे फल, सूप और पूजन सामग्री

जमशेदपुर: बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानगो डिमना रोड स्थित हीरा होटल के समीप दुर्गा पूजा मैदान में 1100 छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क सूप, दौरा, फल और पूजन सामग्री का वितरण किया गया। सुबह 10 बजे से ही सामग्री लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।इस दौरान छठ व्रतियों को नारियल, सेब, संतरा, नाशपाती, गन्ना, शकरकंद सहित अन्य पूजन सामग्री वितरित की गई। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। संघ के सदस्य विकास सिंह ने कहा कि छठी मइया की कृपा से उन्हें व्रतियों की सेवा का अवसर मिलता है। छठ व्रतधारियों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।कार्यक्रम में विकास सिंह, मुकुल मिश्रा, बिपिन झा, राम अवधेश चौबे, हरेंद्र पांडेय, विष्णु भगवान पाठक, विनोद सिंह सहित संघ के अनेक सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.