जामडीह रेलवे फ्लाईओवर का उद्घाटन, स्कूल की मांग को लेकर सड़क पर उतरे बच्चे
1 min read
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां के चांडिल स्थित जामडीह रेलवे फ्लाईओवर का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सविता महतो ने संयुक्त रूप से किया। फ्लाईओवर शुरू होने से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।वहीं, फ्लाईओवर निर्माण के दौरान तोड़े गए स्कूल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर स्कूली बच्चों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। फिलहाल बच्चों की पढ़ाई जामडीह कला भवन में हो रही है। बच्चों ने जल्द स्कूल भवन की व्यवस्था करने की मांग की। अब देखना है कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है।