संवाद 2026 के तीसरे दिन विरासत, पहचान और सामुदायिक ज्ञान पर हुई चर्चा
1 min read
जमशेदपुर : संवाद 2026 के तीसरे दिन आदिवासी विरासत, पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों, सिनेमा, खानपान और संगीत के माध्यम से सामुदायिक ज्ञान एवं सांस्कृतिक पहचान पर सार्थक चर्चा हुई। संवाद फेलोशिप के तहत मौखिक परंपराओं, रीति-रिवाजों, पारंपरिक बुनाई और पुश्तैनी ज्ञान के संरक्षण से जुड़े 13 सामुदायिक प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। वहीं, 14 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिभागियों ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों पर विचार साझा किए। पांच फिल्मों के प्रदर्शन के जरिए आदिवासी पहचान और प्रतिनिधित्व को सामने रखा गया। अखड़ा में जनजातीय शासन, पर्यावरण और भाषा पर चर्चा हुई। शाम को ‘रिदम्स ऑफ द अर्थ’ में 11 आदिवासी संगीत प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का उत्सव मनाया। संवाद 2026 का आयोजन 19 नवंबर तक जमशेदपुर में जारी रहेगा।