विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: 26 युवाओं ने दिया प्रेजेंटेशन, छह का राज्य स्तर के लिए चयन
सरायकेला: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तहत समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय चैलेंज ट्रैक का आयोजन किया गया। इसमें 26 युवाओं ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए, जिनमें से छह प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए किया गया।
अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से रचनात्मक सोच, नवाचार और कौशल विकास के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
मौके पर जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।