राजनगर में धूमधाम से मना सोहराय पर्व, फुटबॉल प्रतियोगिता व आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
1 min read
जमशेदपुर : राजनगर प्रखंड की बांदो और तुमुंग पंचायत के केसोरसोरा गांव में सोहराय पर्व के अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता, आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक डांगरी खुंटाव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, पोटका विधायक संजीव सरदार और झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य कृष्णा बास्के शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में मदद मिलती है।