मानगो में 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण
जमशेदपुर : आदर्श युवा सेवा समिति, मानगो की ओर से गुरुवार को टोड्स गार्डन स्कूल के पास, डिमना रोड में छठ महापर्व के अवसर पर निःशुल्क पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक प्रेम सक्सेना के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शामिल हुए। इस दौरान लगभग 200 छठव्रतियों के बीच गेहूँ, लौकी, नारियल सहित अन्य आवश्यक पूजन सामग्री वितरित की गई। विधायक सरयू राय एवं समिति के सदस्यों ने स्वयं सामग्री भेंट कर छठव्रतियों को शुभकामनाएँ दीं। संस्था ने भविष्य में भी सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।